Home / National / सरकारी तालाब पर अतिक्रमण का आरोप, पूर्व सैनिकों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

सरकारी तालाब पर अतिक्रमण का आरोप, पूर्व सैनिकों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

सरकारी तालाब पर अतिक्रमण का आरोप:पूर्व सैनिकों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, अंबाह के श्यामपुर कला का मामला

अंबाह के श्यामपुर कला ग्राम पंचायत में एक सरकारी तालाब पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। इस संबंध में पूर्व सैनिकों ने तहसीलदार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने गांव के तालाब पर अवैध कब्जा कर लिया है।

यह मामला जनपद पंचायत पोरसा के अंतर्गत ग्राम मजरा, परीक्षित का पुरा स्थित सर्वे नंबर 214 के तालाब से संबंधित है। ग्राम पंचायत श्यामपुर कला कार्यालय ने इस अतिक्रमण के संबंध में एक ‘तृतीय स्मरण पत्र’ (नोटिस क्रमांक 03) जारी किया है।

नोटिस में बताया गया है कि तालाब की जगह से अतिक्रमण हटाने के लिए पहले भी दो सूचना पत्र जारी किए गए थे, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। तहसीलदार द्वारा भी एक नोटिस जारी किया गया था, जिस पर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। ग्राम पंचायत ने तीसरी बार अतिक्रमणकारियों को सर्वे नंबर 214 की भूमि को जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश दिया है।

ग्राम पंचायत द्वारा जारी नोटिस में जिन व्यक्तियों पर अतिक्रमण का आरोप लगाया गया है, उनके नाम सामन्त सिंह पुत्र भगवान सिंह, फातेह सिंह पुत्र होत सिंह, अवतार सिंह पुत्र होम सिंह, महावीर सिंह पुत्र जोर सिंह, राजेश सिंह पुत्र परिमरल सिंह, राघवेंद्र पुत्र सुरेंद्र सिंह, बसंत सिंह पुत्र राजवीर सिंह, रामजीलाल पुत्र राजवीर, फेरन सिंह राठौर पुत्र श्रीराम, गिर्राज चौहान पुत्र मुलायम सिंह और विस्सु बिहारी सिकरवार पुत्र रनसिंह सिकरवार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *