Home / National / वेड़िया बाजार में सफाई व्यवस्था बदहाल, जगह-जगह लगे कचरे के ढेर

वेड़िया बाजार में सफाई व्यवस्था बदहाल, जगह-जगह लगे कचरे के ढेर

वेड़िया के मुख्य बाजार में कचरे के ढेर लगे:सड़कों और गलियों से गंदगी के कारण राहगीरों का निकलना मुश्किल, प्रशासन पर अनदेखी का आरोप

वेङिया कस्बे के मुख्य बाजार सहित कई इलाकों में सफाई व्यवस्था बदहाल है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वेङिया बाजार के अलावा पनोरिया रोड और खेजड़िया रोड जैसे क्षेत्रों में भी स्थिति गंभीर है। अधिकारियों की लापरवाही और डंपिंग यार्ड के अभाव को इस समस्या का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

सड़कों और गलियों में कचरे के अंबार लगे होने से राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। इसके साथ ही, इन कचरे के ढेरों के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *